
विश्व प्रसिद्ध अभ्रक नगरी कोडरमा में 26 वर्ष के बाद इस प्रकार के कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ.
JHARKHAND – STATE HEAD : RAMKRISHAN MEHTA
कोडरमा। सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय,रांची के प्राप्त मार्गदर्शन पर जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, कोडरमा के सौजन्य से चंदवारा प्रखंड के उरवां पंचायत अंतर्गत स्थित एडवेंचर पार्क, तिलैया डैम में प्रेस सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार का विषय “बढ़ती भ्रमक सूचनाओं के बीच प्रेस की विश्वसनीयता का संरक्षण” रहा।
प्रेस सेमिनार में उपायुक्त ऋतुराज मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इसके साथ ही रांची से आए वरिष्ठ पत्रकार शशि सिंह एवं जैब अख्तर,तथा कोडरमा जिले के विभिन्न मीडिया संस्थानों के ब्यूरो प्रमुख एवं संवाददाता उपस्थित रहे। सेमिनार का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।इस अवसर पर उपायुक्त ऋतुराज ने अपने संबोधन में कहा कि बदलते दौर में पत्रकारिता की विश्वसनीयता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। उपायुक्त ने जिले के पत्रकारों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि जिला प्रशासन को सदैव पत्रकार बंधुओं का सहयोग प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि चाहे सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हो,विकासात्मक कार्यों की जानकारी देना हो या विधि-व्यवस्था से जुड़ी सूचनाएं साझा करनी हों,पत्रकारों ने प्रशासन और जनता के बीच सेतु का कार्य किया है। पत्रकारों द्वारा दिए गए सुझावों को संबंधित पदाधिकारियों के साथ साझा कर विकास कार्यों में उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि आमजनों से जुड़ी समस्याओं को समाचार पत्रों में प्रकाशित किए जाने के बाद उनकी ट्रैकिंग कर समाधान किया जा रहा है। भविष्य में भी इसी तरह समन्वय के साथ कार्य किया जाएगा। जिले में रोजगार सृजन,पर्यटन स्थलों के विकास,शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की दिशा में निरंतर प्रयास किए जाएंगे.सेमिनार के दौरान पत्रकार बंधुओं के बीच विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया,जिनमें स्लोगन लेखन, कैप्शन निर्माण एवं अन्य रचनात्मक प्रतियोगिताएं शामिल थीं। इन गतिविधियों में पत्रकारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा बेहतर प्रदर्शन करने वाले पत्रकारों को गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया।वरिष्ठ पत्रकार शशि सिंह एवं जैब अख्तर ने भी “बढ़ती भ्रमक सूचनाओं के बीच प्रेस की विश्वसनीयता का संरक्षण” विषय पर अपने विचार रखते हुए कहा कि समाचारों को परखना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है और प्रत्येक खबर में सत्यता एवं जिम्मेदारी सुनिश्चित होनी चाहिए।कोडरमा जिले के विभिन्न मीडिया प्रतिनिधियों ने कहा कि वे जिला प्रशासन और जनता के बीच एक मजबूत कड़ी हैं और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से समाज को सही दिशा देने का कार्य करते रहेंगे। न्यूज़ स्टार भारत चैनल के झारखंड स्टेट ब्यूरो रामकृष्ण मेहता ने भी प्रेस सेमिनार में अपने वक्ता संबोधन के माध्यम से लोगों के दिल को जीत लिया. लोकतंत्र के चौथा स्तंभ कहे जाने वाले पत्रकार बंधु हमेशा एक दूसरे के प्रति शुभचिंतक बनकर कदम से कदम मिलाकर चलते हुए समाज में आईना की तरह चमकना चाहिए.प्रेस सेमिनार के समापन पर उपायुक्त ऋतुराज ने पर्यटन स्थलों के विकास का संदेश देते हुए सभी पत्रकार बंधुओं को स्मृति चिह्न के रूप में तिलैया डैम छापा कप भेंट किया। कोडरमा उपायुक्त ऋतुराज के कर कमलों से सम्मान पाकर पत्रकार बंधु के चेहरे पर मुस्कान देखने को मिला.इस अवसर पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार,जिला खेल पदाधिकारी तुषार राय,सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार,एस.एस.पी.ओ.आरती सिन्हा,जनसंपर्क कार्यालय के प्रधान लिपिक तरुण लाल,कंप्यूटर ऑपरेटर नीतिन,साउंड ऑपरेटर अरविंद, स्वगतक राजेश कुमार एवं मनीष कुमार सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे.









