Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बोकारो : कूलिंग पौंड में मिला 20 वर्षीय युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Author Image
Written by
News Star Bharat

, ब्यूरो रिपोर्ट,

बोकारो सेक्टर 4 थाना क्षेत्र के बोकारो जनरल अस्पताल के विपरीत स्थित कूलिंग पौंड से शुक्रवार सुबह एक 20 वर्षीय युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान सेक्टर-9 स्ट्रीट-11, आवास संख्या 134 निवासी रोहन कालिंदी, पिता बिशु कुमार के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह टाइगर मोबाइल के जवान क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान स्थानीय लोगों ने उन्हें कूलिंग पौंड में शव दिखाई देने की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला।

मृतक के मामा अशोक कालिंदी ने बताया कि रोहन परिवार में सबसे छोटा था और सिटी कॉलेज में स्नातक की पढ़ाई कर रहा था। पिछले कुछ दिनों से वह काफी शांत रह रहा था। उन्होंने बताया कि जब भी उसे किसी तरह की परेशानी होती थी, वह सेक्टर-4 स्थित उनके घर आया करता था। गुरुवार शाम से रोहन घर से लापता था। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की। रात में कूलिंग पौंड के पास उसकी टोपी और चप्पल रखी होने की जानकारी मिली थी।

शुक्रवार सुबह पौंड में युवक का शव तैरता हुआ दिखाई देने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। शव मिलने की खबर पर परिजन भी मौके पर पहुंचे।

शव देखते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
सेक्टर-4 थाना के एसआई एम.ए. हक ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि आत्महत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …
आज फोकस में

स्वतंत्रता दिवस पर इन जिलों में मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन जानिए …

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।
आज फोकस में

CRPF अधिकारी ने नागांव में दो साथियों को गोली मारी, एक जवान घायल हुआ, फिर अधिकारी ने आत्महत्या कर ली, घटना 34 बटालियन कैंप की, जांच के आदेश दिए गए।

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।
आज फोकस में

राम मंदिर के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने निर्माण में 800 करोड़ के अनुमान के मुकाबले 2200 करोड़ खर्च होने और चढ़ावा चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं।

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू
आज फोकस में

आधार में जन्मतिथि बदलकर नाबालिग को बनाया मानव तस्करी का शिकार, झारखंड की किशोरी दिल्ली से रेस्क्यू

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …
आज फोकस में

एलपीजी सिलिंडर हुआ सस्ता : कमर्शियल सिलिंडर के दाम में 202 रुपये तक की कटौती …

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग
आज फोकस में

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग

आज का राशिफल

वोट करें

?

शनिवार, 12 सितंबर 2026

आज का सुविचार

यदि आप सही हैं तो कुछ भी साबित करने की कोशिश न करें, बस सही बने रहें, समय खुद गवाही देगा। सत्य को किसी सहारे की आवश्यकता नहीं होती, वह आत्मनिर्भर होता है।

और भी पढ़ें

-
[news_reels]
WhatsApp