Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को गोविंदपुर प्रखंड के गहीरा गोविंदपुर मैदान में जिला परिषद सदस्य लक्ष्मी मुर्मू के नेतृत्व में महिलाओं के सम्मान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Author Image
Written by
News Star Bharat

धनबाद : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को गोविंदपुर प्रखंड के गहीरा गोविंदपुर मैदान में जिला परिषद सदस्य लक्ष्मी मुर्मू के नेतृत्व में महिलाओं के सम्मान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी देखने को मिली। इस अवसर पर सिंदरी के विधायक चंद्र देव महतो ,झारखंड सरकार के सचेतक मथुरा प्रसाद महतो समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी 39 महिला समूहों की पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। उन्हें अंगवस्त्र, देकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर महिलाओं ने खुशी जाहिर की और कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से महिलाओं का मनोबल बढ़ता है और समाज में उनके योगदान को पहचान मिलती है।

इस मौके पर जिला परिषद सदस्य लक्ष्मी मुर्मू ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के संघर्ष, योगदान और उपलब्धियों को सम्मान देने का दिन है। उन्होंने कहा कि आज देशभर में महिलाओं को सम्मान देने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। खासकर झारखंड में महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए राज्य सरकार की ओर से कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिसका लाभ महिलाओं तक पहुंच रहा है।

वहीं सिंदरी विधायक चंद्र देव महतो ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। शिक्षा, रोजगार, राजनीति और सामाजिक कार्यों में उनकी भागीदारी लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएं चला रही है और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में महिलाओं के उत्थान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि महिलाएं आत्मनिर्भर बनें और समाज में सम्मान के साथ जीवन जी सकें। महिलाओं के सम्मान के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र की कई महिला समूहों की सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम में महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण का संदेश दिया गया।

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग
आज फोकस में

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

आज का राशिफल

वोट करें

क्या धनबाद नगर निगम चुनाव में वार्ड न • 32 का पार्षद रश्मि राज को बनाना चाहिए?

बुधवार, 17 जून 2026

आज का सुविचार

खुशियां छोटी-छोटी चीजों में छिपी होती हैं, बस उन्हें देखने वाली नजर चाहिए। दूसरों से तुलना करना छोड़ दें और जो आपके पास है, उसके लिए ईश्वर का आभार व्यक्त करें।

और भी पढ़ें

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को गोविंदपुर प्रखंड के गहीरा गोविंदपुर मैदान में जिला परिषद सदस्य लक्ष्मी मुर्मू के नेतृत्व में महिलाओं के सम्मान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

-
[news_reels]
WhatsApp