Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

साइबर ठगी मामले में आरोपी गिरफ्तार …

Author Image
Written by
News Star Bharat

धनबाद : शहर के साइबर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले में धनबाद नगर अधीक्षक ऋत्विक श्रीवास्तव, साइबर उपाधीक्षक संजीव कुमार ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी। बैंक ऑफ बड़ौदा में फर्जी कंपनियों के नाम पर खाता खोलकर करोड़ों रुपये के अवैध लेन-देन करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

दरअसल साइबर थाना धनबाद में वादी विकास प्रसाद की शिकायत पर जांच के दौरान यह मामला सामने आया था। जांच में पता चला कि बैंक ऑफ बड़ौदा में फर्जी कंपनियों के नाम पर खाता खुलवाकर एक सप्ताह के अंदर ही करीब 2.5 करोड़ रुपये का अवैध लेन-देन किया गया था। इस मामले में अमन कुमार सिंह, नैतिक कुमार, अमन जायसवाल, प्रियांश कुमार सिंह और मनीष कुमार सिंह समेत कई लोगों को आरोपी बनाया गया है।

मामले में साइबर थाना कांड संख्या 53/25 के तहत आईटी एक्ट और अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए कांड के प्राथमिकी अभियुक्त मनीष सिंह को सरायढेला थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी मनीष सिंह की उम्र करीब 50 वर्ष बताई जा रही है और वह विकास नगर, जगजीवन नगर, चमरली टावर के पीछे का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार आरोपी फर्जी बैंक खाते खोलकर पैसे के लेन-देन कराने और म्यूल बैंक अकाउंट उपलब्ध कराने का काम करता था।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं इस मामले में पहले भी एक आरोपी प्रियांश कुमार सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग
आज फोकस में

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026

आज का सुविचार

अपने सपनों को इतनी शिद्दत से चाहो कि उन्हें हकीकत में बदलने के लिए ब्रह्मांड भी आपकी मदद करने पर मजबूर हो जाए। आपकी इच्छाशक्ति और कड़ी मेहनत ही आपके सपनों की उड़ान तय करेगी।

और भी पढ़ें

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को गोविंदपुर प्रखंड के गहीरा गोविंदपुर मैदान में जिला परिषद सदस्य लक्ष्मी मुर्मू के नेतृत्व में महिलाओं के सम्मान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

-
[news_reels]
WhatsApp