Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

141 करोड़ ठगी मामले में राखी अग्रवाल गिरफ्तार …

Author Image
Written by
News Star Bharat

धनबाद : करोड़ों रुपये की ठगी और गबन के मामले में धनबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नामजद आरोपी राखी अग्रवाल को गुजरात के अहमदाबाद से गिरफ्तार कर धनबाद लाया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई अहमदाबाद निवासी और नारायणी कोक प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर पवन मोर की शिकायत के आधार पर की गई है। पवन मोर ने अपनी शिकायत में करीब 141 करोड़ रुपये के गबन और ठगी का आरोप लगाया है। यह मामला वर्ष 2024 का बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार झरिया निवासी संजय अग्रवाल और पवन मोर के बीच व्यापारिक साझेदारी थी। इसी दौरान आर्थिक लेन-देन में गड़बड़ी का आरोप सामने आया और मामला करोड़ों रुपये के गबन तक पहुंच गया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और कई लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की।

दर्ज एफआईआर में राखी अग्रवाल, संजय अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, अमन कुमार राय और गणेश यादव को नामजद आरोपी बनाया गया है।

संजय अग्रवाल और सचिन अग्रवाल पहले से ही गुजरात की जेल में बंद हैं।

वहीं संदीप अग्रवाल, अमन कुमार राय, गणेश यादव और एक अन्य आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी राखी अग्रवाल, संजय अग्रवाल, सचिन अग्रवाल और संदीप अग्रवाल से जुड़ी कंपनी में एक्टिव डायरेक्टर के रूप में कार्यरत थी। आरोप है कि कंपनी के माध्यम से बड़े पैमाने पर आर्थिक अनियमितता और गबन किया गया।

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग
आज फोकस में

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

आज का राशिफल

वोट करें

क्या धनबाद नगर निगम चुनाव में मेयर पद पर संजीव कुमार अग्रवाल को बनाना चाहिए ?

शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026

आज का सुविचार

अपने सपनों को इतनी शिद्दत से चाहो कि उन्हें हकीकत में बदलने के लिए ब्रह्मांड भी आपकी मदद करने पर मजबूर हो जाए। आपकी इच्छाशक्ति और कड़ी मेहनत ही आपके सपनों की उड़ान तय करेगी।

और भी पढ़ें

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को गोविंदपुर प्रखंड के गहीरा गोविंदपुर मैदान में जिला परिषद सदस्य लक्ष्मी मुर्मू के नेतृत्व में महिलाओं के सम्मान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

-
[news_reels]
WhatsApp