
संपादक : प्रमोद कुमार वर्मा की रिपोर्ट,
धनबाद नगर निगम चुनाव के नतीजे लगभग सामने आ चुके हैं। जिसमे निर्दलीय प्रत्याशी संजीव सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जेएमएम समर्थित मेयर प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल से भरी मतों से आगे चल रहे है।
वहीं, मतों के अंतर को देखते हुए मेयर प्रत्याशी ने अपनी हार स्वीकार करते हुए संजीव सिंह को जीत के लिए बधाई दी है। वहीं जीत की दहलीज पर खड़े पूर्व विधायक सह मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह ने इस जीत के लिए धनबाद वासियों का आभार जताते हुए धनबाद के विकास का संकल्प लिया। वही महापौर की सिर्फ औपचारिक घोषणा बाकी हैं
आठवें राउंड के बाद महापौर पद के प्रत्याशियों को मिले वोट की संख्या
नगर निकाय चुनाव के मतगणना में निर्वाची पदाधिकारी (महापौर) सह अपर समाहर्ता श्री विनोद कुमार ने धनबाद नगर निगम के सामान्य प्रेक्षक श्री रोबिन टोप्पो की अनुमति से आठवें राउंड के बाद प्रत्याशियों को मिले वोट की संख्या जारी की।
अमित कुमार अग्रवाल – 4947
आकाश दुसाध – 3339
इंदु देवी – 15191
उमेश पासवान – 3108
कुसुम देवी – 3775
चंद्र शेखर अग्रवाल – 76207
जावेद इकबाल – 3995
दिलीप कुमार – 2471
दीनानाथ ठाकुर – 2332
नवल किशोर पासवान – 2675
मो परवेज खान – 3395
प्रकाश कुमार – 20433
बिनोद कुमार सिंह – 2923
भृगु नाथ भगत – 3651
मुकेश कुमार पांडेय – 2244
यौगेंद्र प्रधान – 1202
रवि चौधरी – 5060
रवि बुंदेला – 3754
राजकुमार कनौजिया – 1395
राम विनय सिंह – 2010
राहुल कुमार चौहान – 4146
मो रुस्तम अंसारी – 3751
लक्ष्मी देवी – 2698
शमशेर आलम अंसारी – 55272
शांतनु कुमार चंद्रा – 5300
शिल्पी शर्मा – 1628
संजीव कुमार – 54827
संजीव सिंह – 104731
के.सी. सिंहराज – 2053
आठवें राउंड की गिनती तक 29022 वोट रिजेक्ट हुए। वहीं आठवें राउंड तक कुल 427535 वोटों की गिनती हुई।








