
Written by
News Star Bharat
संपादक : प्रमोद कुमार वर्मा की रिपोर्ट,
धनबाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त आदित्य रंजन तथा सामान्य प्रेक्षक रॉबिन टोप्पो ने मतगणना के दूसरे दिन राजकीय पॉलिटेक्निक, धनबाद में चल रहे नगर निकाय चुनाव के विभिन्न मतगणना हॉल का निरीक्षण किया।
इस दौरान पदाधिकारियों ने मतगणना पदाधिकारियों को प्रत्येक मतपत्र की गहनता से जांच कर त्रुटि रहित गिनती करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने संबंधित निर्वाची पदाधिकारी को मतगणना कर्मियों के लिए पेयजल, समय पर भोजन, शाम का नाश्ता इत्यादि सुचारू रूप से करने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त आदित्य रंजन, सामान्य प्रेक्षक रॉबिन टोप्पो, उप विकास आयुक्त सन्नी राज, अनुमंडल दंडाधिकारी लोकेश बारंगे व अन्य पदाधिकारी शामिल थे।








