Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

नगर निकाय चुनाव: 23 फरवरी के मतदान से पहले धनबाद पुलिस अलर्ट, जगह-जगह फ्लैग मार्च…

Author Image
Written by
News Star Bharat

भयमुक्त मतदान के लिए सड़कों पर उतरी पुलिस, ग्रामीण व सिटी एसपी ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

निष्पक्ष चुनाव को लेकर सख्त तैयारी, वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में गश्त और निगरानी तेज

धनबाद नगर निकाय चुनाव के तहत 23 फरवरी को होने वाले मतदान को लेकर जिला पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर फ्लैग मार्च निकाला गया।

स्थानीय थाना प्रभारियों के नेतृत्व में पुलिस बल ने अपने-अपने क्षेत्रों में संवेदनशील और भीड़-भाड़ वाले इलाकों का भ्रमण किया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस टीम ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा आम मतदाताओं से संवाद कर उन्हें निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर भी पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है।

ग्रामीण एसपी कपील चौधरी एवं सिटी एसपी ऋतविक श्रीवास्तव ने भी विभिन्न शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर मतदान दिवस पर विशेष सतर्कता बरतने, संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त बल की तैनाती तथा त्वरित प्रतिक्रिया टीम को सक्रिय रखने के निर्देश दिए।

अधिकारियों ने कहा कि धनबाद में लोकतंत्र के इस महापर्व को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। पुलिस की सक्रिय मौजूदगी से मतदाताओं में विश्वास का माहौल कायम हुआ है और जिले में चुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है।

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग
आज फोकस में

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

आज का राशिफल

वोट करें

क्या धनबाद नगर निगम चुनाव में मेयर पद पर संजीव सिंह को बनाना चाहिए ?

शनिवार, 21 फ़रवरी 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

और भी पढ़ें

-
[news_reels]
WhatsApp