
धनबाद : शहर में सड़क सुरक्षा जागरूकता को लेकर 25 जनवरी को एक अनोखी पहल की जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा धनबाद के रणधीर वर्मा चौक से गोल बिल्डिंग तक पांच किलोमीटर तक मानव श्रृंखला बनाया जाएगा। मानव श्रृंखला का उद्घाटन रणधीर वर्मा चौक पर किया जाएगा। इस मानव श्रृंखला में धनबाद उपायुक्त आदित्य रंजन, एसएसपी प्रभात कुमार, आईआईटी आईएसएम, बीबीएमकेयू, SSLNT महिला महा विद्यालय कॉलेज, समेत बीसीसीएल, सेल, टाटा, एवं धनबाद के गणमान्य लोग शामिल होंगे। उपायुक्त आदित्य रंजन ने धनबाद वासियों से अपील करते हुए कहा कि इस अभियान में सभी धनबाद वासी शामिल होकर सड़क सुरक्षा मानव श्रृंखला को सफल बनायें. उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना में लगातार हो रही वृद्धि को रोकने और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के उपदेश से जिले में मानव श्रृंखला कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस मानव श्रृंखला में लगभग 10 हजार से अधिक लोगों को शामिल शपथ ग्रहण करेंगे। इस दौरान एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि वाहन चलते समय नियमों का पालन जरूर करे आप कि छोटी सी गलत आप के परिवार की खुशियां मातम में बदल सकती है. इसलिए जब भी वाहन चलाए नियमों का पालन जरूर करें ।









