Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर साइबर ठगी का खुलासा, धनबाद साइबर थाना ने एक आरोपी को भोपाल से किया गिरफ्तार …

Author Image
Written by
News Star Bharat

धनबाद : साइबर थाना परिसर में मंगलवार को एसपी ग्रामीण कपिल चौधरी ने प्रेस वार्ता कर हालिया साइबर ठगी के एक गंभीर मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर एक बुजुर्ग से 10.50 लाख रुपये की ठगी करने वाले एक साइबर अपराधी को धनबाद साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
ग्रामीण एसपी ने बताया कि 8 जनवरी 2026 को टुंडी थाना क्षेत्र के रतनपुर निवासी 73 वर्षीय सेबेस्टियन होरो ने साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित के अनुसार अज्ञात साइबर अपराधियों ने व्हाट्सएप वीडियो कॉल के जरिए खुद को ईडी और सीबीआई अधिकारी बताकर मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में फंसाने की धमकी दी और डिजिटल अरेस्ट के नाम पर भय दिखाते हुए उनसे 10,50,000 रुपये विभिन्न फर्जी बैंक खातों में ट्रांसफर करवा लिए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक धनबाद के निर्देश पर साइबर थाना प्रभारी रविकांत प्रसाद के नेतृत्व में विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी जांच, बैंक खातों और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए भोपाल (मध्य प्रदेश) से कांड के अप्राथमिकी अभियुक्त अरुण अहिरवार (26 वर्ष) को गिरफ्तार किया।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर कंपनी के नाम पर करंट अकाउंट और अपने नाम से बचत खाता खुलवाया था। ठगी की रकम में से 5.50 लाख रुपये उसके खातों में आए, जिनमें से 5 लाख रुपये चेक के जरिए निकालकर अपने सहयोगियों में बांट दिए गए।

आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन और दो सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। एसपी ग्रामीण ने आम लोगों से अपील की कि किसी भी अनजान कॉल, विशेषकर डिजिटल अरेस्ट या जांच एजेंसी के नाम पर आने वाली कॉल से सतर्क रहें और ऐसी स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दे।

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग
आज फोकस में

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

शनिवार, 21 फ़रवरी 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

और भी पढ़ें

-
[news_reels]
WhatsApp