
झारखण्ड यूनिट हेड : प्रदीप कुमार की रिपोर्ट,
महाशिवरात्रि मेला की तैयारियों व व्यवस्थाओं का लिया जायजा,
………………………………..
सतगावां।बीडीओ ओमप्रकाश बड़ाईक ने शनिवार को प्रखंड के दुमदुमा स्थित बाबा घुड़मेश्वर धाम शिव मंदिर का दौरा कर स्थलीय निरीक्षण किया ।इस दौरान उन्होंने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित होने वाले तीन दिवसीय शिवरात्रि मेला की तैयारियों व व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं उन्होंने मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को पानी, सफाई ,सुरक्षा जैसे बुनियादी सुविधाओं पर विशेष जोर दिया।वहीं उन्होंने मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की संभावित संख्या तथा होने वाली समस्याओं के संबंध में विस्तृत जानकारी ली।इस संबंध में बीडीओ ने बताया कि मेले के निगरानी को लेकर पर्यवेक्षक नियुक्त किये गए हैं।बताते चलें कि मंदिर परिसर में महाशिवरात्रि के मौके पर तीन दिवसीय मेला का आयोजन किया जाता है। इस मेले में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों के साथ -साथ पड़ोसी राज्य बिहार के गोविंदपुर ,विशुनपुर,माधोपुर,थाली कमालपुर,हरनारायणपुर समेत अन्य गांव से भी काफी संख्या में श्रद्धालु मेले में आते हैं
दौरे में :-प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी -विकास कुमार साहू,कल्याण पदाधिकारी प्रवीण कुमार ,अंचल निरीक्षक-पवन कुमार पंचायती राज पदाधिकारी -प्रफुल्ल कुमार सिंह, समेत ग्रामीण मौजूद थे।









