
झारखण्ड यूनिट हेड : प्रदीप कुमार का खास रिपोर्ट,
…………………………….
कोडरमा पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निदेशानुसार कोडरमा जिले मे अवैध शराब के निर्माण भंडारण एवं तस्करी के विरुद्ध सघन अभियान लगातार चलाया जा रहा हैं!उसी क्रम मे गुप्त सुचना के आधार पर चंदवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ग्राम चंदवारा (भुईया टोला)स्थित एक बंद पड़े मुर्गी फार्म मे छापेमारी की गई!पुलिस की टीम को देखते ही कुछ लोग भागने लगे वही भागते देख पुलिस ने पीछा कर दो आरोपियों को खदेड़कर गिरफ्तार कर लिया!गिरफ्तार आरोपी 1.कन्हैया कुमार (जिला पटना )
2.गोपाल सिंह (जिला गया )के रूप मे पहचान की गईं हैं!पूछ ताछ के दौरान अवैध शराब निर्माण एवं तस्करी के संगठित नेटवर्क का बड़ा खुलासा हुआ हैं!मौके पर भारी मात्रा मे तैयार नकली शराब विभिन्न ब्रांड के बोतल, रैपर /लेबल, ढक्कन, स्प्रिंट रासायनिक पदार्थ, झारखण्ड सरकार उत्पाद विभाग का नकली लोगो तथा तस्करी मे प्रयुक्त वाहन (swift Dzire )गाड़ी बरामद किया गया!इस सम्बन्ध मे चंदवारा थाना कांड संख्या 13/26 दिनांक 11/2/2026 के तहत बीएनएस विभिन्न धारायों एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया!अन्य फरार आरोपियों के विरुद्ध गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही हैं तथा अपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा हैं वही बताया जाता हैं की यह नकली शराब बड़े पैमाने पर तैयार कर बिहार के क्षेत्रो मे भेजा जा रहा था!कोडरमा पुलिस अवैध गतिविधि के विरुद्ध प्रतिबद्ध हैं वही आम जनता से अपील हैं की किसी भी तरह का अवैध एवं संदिग्ध गतिविधि की सुचना तुरंत पुलिस को दे!आपकी सुचना की जानकारी गुप्त रखा जाएगा!









