Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अवैध हथियारों के विरूद्ध कोडरमा पुलिस की बडी कार्रवाई, 04 देशी हथियारों के साथ एक आरोपी गिरफ्तार,

Author Image
Written by
News Star Bharat

झारखण्ड यूनिट हेड : प्रदीप कुमार का खास रिपोर्ट
……………………………….
कोडरमा जिला के सतगावां थाना अंतर्गत अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध कोडरमा पुलिस की बड़ी कार्रवाई अनुदीप सिंह, भा०पु०से०, पुलिस अधीक्षक , के निर्देशानुसार जिले में अपराध एवं अवैध हथियारों की रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में विगत रात्रि गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि सतगावां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कटैया के गजहड टोला में एक अनजान व संदिग्ध व्यक्ति दो दिनों से देखा जा रहा है, जो गजहड टोला के प्राथमिक सरकारी स्कूल में रात्रि को सोता है और किसी को भी अपना नाम व पता नहीं बता रहा है। इसके पास अवैध आग्नेयास्त्र होने की प्रबल संभावना है। उक्त सूचना की गंभीरता को देखते हुए सूचना का सत्यापन एवं त्वरित विधि सम्मत कार्रवाई करने हेतु पुलिस अधीक्षक कोडरमा द्वारा पु०अ०नि० सौरभ कुमार शर्मा, थाना प्रभारी, सतगावां के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। उक्त टीम द्वारा तत्परतापूर्वक सूचना स्थल गजहड टोला के प्राथमिक सरकारी स्कूल को पुलिस बलो की सहायता से घेराबंदी कर विधिवत छापेमारी की गई, उसी कर्म में स्कूल की सीढी के नीचे सोए अवस्था में एक व्यक्ति को पकड़ा गया। जिसकी पहचान रामेश्वर प्रसाद उर्फ राकेश साव उम्र करीब 54 वर्ष, पिता स्व० रामबरत प्रसाद, साकिन मई, थाना काको ओ०पी० भेलावार, जिला जहानाबाद (बिहार) के रूप में हुई। पकडे गये व्यक्ति एवं उस स्थान की तलाशी ली गयी तो पकड़े गये व्यक्ति के पास एक आईटेल कंपनी का कीपैड मोबाईल बैग सिम कार्ड लगा हुआ बरामद हुआ जबकि स्थान की तलाशी लेने पर एक सफेद रंग के प्लास्टिक के बोरा से कुल 04 सिंगल शॉट हथियार एवं 05 जिंदा गोली बरामद हुआ, जिसमें :-
1. लोहे का कार्रबाईननुमा देशी रायफल जिसकी पूरी लंबाई 24 ईंच,
2. लोहे का कार्रबाईननुमा देशी रायफल जिसकी पूरी लंबाई 18.5 इंच, 3. लोहे का देशी रायफल जिसकी पूरी लंबाई 22.2 ईंच,
4. लोहे का देशी रायफल जिसकी कुल लंबाई 24 ईंच
5. जिंदा कारतुस 05 पीस (जिसमें हरेक कारतुस के पेंदे पर 8MM-KF अंकित)
उक्त बरामद हथियारों के संबंध में पकडे गये व्यक्ति द्वारा कोई बैध कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया और न ही कोई संतोषजनक जबाब दिया।
तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा बरामद सभी हथियारों को जब्ती सूची बनाकर जप्त किया गया तथा पकड़े गए व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस टीम द्वारा अवैध हथियारों के साथ पकड़े गये व्यक्ति से गहराई से पूछताछ की गयी तो उसके द्वारा बतलाया गया कि शादी के बाद रामगढ में परिवार सहित किराए के मकान में रहते थे तथा मजदूरी कर गुजर बसर कर रहे थे। लेकिन मजदूरी से खर्चा नहीं चल रहा था। इसी बीच नालंदा जिले के जैयतीपुर निमड़ा के रहने वाले व्यक्ति कौशल से संपर्क हुआ। जिससे नए व पुराने हथियार खरीदकर बिक्री करने लगे। इसी बीच सतगावां-गोविंदपुर क्षेत्र में हथियार की बिक्री के लिए कौशल से 04 हथियार एवं 05 जिंदा गोली खरीदे जिसे एक प्लास्टिक के बोरा में छुपाकर ग्राम कटैया के गजहड़ टोला, सतगावां या गए। यहाँ आकर पंचायत कटैया के गजहड़ टोला में स्थित सरकारी विद्यालय में रहने लगे। गॉव के किसी आदमी के द्वारा अपने घर में रहने नहीं दिया गया, इसलिए रात को विद्यालय की सीढी के नीचे सोते थे तथा वहीं बोरा में लिपटे हथियारों को साथ में रखते थे। दिन में हथियारों को जंगल में छुपा देते थे। फिर रात्रि होने पर हथियार सहित विद्यालय आते थे एवं रात्रि में विद्यालय की सीढी के नीचे छुपकर सो जाते थे। इस संबंध में सतगावां थाना कांड सं0 14/26, दिनांक 12.02.26 धारा 25 (1-बी) ए/26 शस्त्र अधिनियम के तहत दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस टीम द्वारा इस कांण्ड के आरोपी के अन्य सहयोगियों / सदस्यों का पता लगाया जा रहा है एवं गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है तथा आरोपियों का पूर्व का आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में अपराध एवं अवैध हथियार के विरुद्ध पूर्ण नियंत्रण हेतु सघन अभियान निरंतर जारी रहेगा। गिरफ्तार अभियुक्त –
1. रामेश्वर प्रसाद उर्फ राकेश साव उर्फ राम ईश्वर प्रसाद, उम्र करीब 54 वर्ष, पिता स्व० रामबरत प्रसाद, साकिन मई, थाना काको ओ०पी० भेलावार, जिला जहानाबाद (बिहार)।
बरामद / जप्ती :-
1. लोहे का कार्रबाईननुमा देशी रायफल जिसकी पूरी लंबाई 24 ईंच,
2. लोहे का कार्रबाईननुमा देशी रायफल जिसकी पूरी लंबाई 18.5 ईंच,
3. लोहे का देशी रायफल जिसकी पूरी लंबाई 22.2 इंच,
4. लोहे का देशी रायफल जिसकी कुल लंबाई 24 ईंच
5. जिंदा कारतुस 05 पीस (जिसमें हरेक कारतुस के पेंदे पर 8MM-KF अंकित)
6. आईटेल कंपनी का कीपैड मोबाईल-1
गिरफ्तार अभियुक्त रामेश्वर प्रसाद उर्फ राकेश साव का आपराधिक इतिहास :-
1. बराबर टूरिज्म (बिशुनगंज ओ०पी०, जिला जहानाबाद, बिहार) थाना कांड सं0 07/20, दिनांक 09.02.20 धारा 25 (1-बी) ए/26/35 शस्त्र अधिनियम एवं धारा 10/11/13 यू०ए०पी०ए० ।
छापामारी दलः-
1. पु०अ०नि० सौरभ शर्मा, थाना प्रभारी, सतगावां थाना।
2. पु०अ०नि० बमबम कुमार, थाना प्रभारी, ढाब थाना।
3. सशस्त्र बल, सतगावां थाना सामिल हैं

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग
आज फोकस में

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

आज का राशिफल

वोट करें

क्या धनबाद नगर निगम चुनाव में मेयर पद पर संजीव सिंह को बनाना चाहिए ?

शनिवार, 21 फ़रवरी 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

और भी पढ़ें

-
[news_reels]
WhatsApp