Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

धनबाद जेल का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं संतोषजनक …

Author Image
Written by
News Star Bharat

धनबाद :- गुरुवार को धनबाद के उपायुक्त आदित्य रंजन, एसएसपी प्रभात कुमार और धनबाद न्यायालय के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बाल कृष्ण तिवारी ने संयुक्त रूप से धनबाद मंडल कारा का औचक निरीक्षण किया, अधिकारियों ने जेल परिसर के विभिन्न हिस्सों का भ्रमण कर कैदियों को दी जा रही सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यप्रणाली का जायजा लिया।

निरीक्षण के बाद जेल से बाहर आए उपायुक्त आदित्य रंजन ने बताया कि जेल प्रशासन द्वारा दी जा रही सुविधाओं का निरीक्षण किया गया और सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। उन्होंने कहा कि छोटी-मोटी कमियों को दूर करने और सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उपायुक्त ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा निर्धारित स्टैंडर्ड मेनू के तहत सप्ताह में तीन दिन मांसाहारी भोजन दिया जा रहा है। किचन का भी निरीक्षण किया गया, जहां सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। जेल में भोजन मेनू का डिस्प्ले दीवारों पर लगाया जाएगा।

वहीं, धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि सुरक्षा ऑडिट के तहत सभी सरकारी भवनों की सुरक्षा व्यवस्था की जांच की जा रही है। इसी क्रम में धनबाद मंडल कारा पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया, जहां सुरक्षा व्यवस्था सही पाई गई। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी औचक निरीक्षण जारी रहेगा।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बैरक, किचन, अस्पताल कक्ष और अन्य महत्वपूर्ण विभागों का निरीक्षण किया। मौके पर स्वास्थ्य विभाग की टीम और सिविल सर्जन भी मौजूद रहे, जिन्होंने कैदियों को दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं और चिकित्सा व्यवस्था की जानकारी ली। टीम ने साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, सुरक्षा व्यवस्था और कैदियों से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान जेल की समग्र व्यवस्थाओं को संतोषजनक बताया गया। अधिकारियों ने कहा कि यह निरीक्षण नियमित रूटीन जांच का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य जेल प्रशासन की व्यवस्था को बेहतर बनाए रखना और कैदियों को मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करना है।

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग
आज फोकस में

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

आज का राशिफल

वोट करें

क्या धनबाद नगर निगम चुनाव में मेयर पद पर चंद्रशेखर अग्रवाल को बनाना चाहिए ?

शनिवार, 21 फ़रवरी 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

और भी पढ़ें

-
[news_reels]
WhatsApp