Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

नगर निकाय चुनाव से पहले पुलिस अलर्ट, रोज चलेगा एंटी क्राइम अभियान, अड्डाबाजी और शराब पीने वालो पर होगी कार्रवाई…

Author Image
Written by
News Star Bharat

जनवरी माह के अपराध समीक्षा में धनबाद पुलिस की बड़ी उपलब्धि, दर्ज से ज्यादा मामलों का निष्पादन

एसएसपी महोदय का सख्त निर्देश, सभी लंबित वारंट-कुर्की का एक हफ्ते में होगा निपटारा

नगर निकाय चुनाव से पहले पुलिस अलर्ट, रोज चलेगा एंटी क्राइम अभियान, अड्डाबाजी और शराब पीने वालो पर होगी कार्रवाई

बढ़ते सड़क हादसों पर एक्शन तेज, जीटी रोड पर विशेष ट्रैफिक ब्लू प्रिंट लागू

समाहरणालय स्थित पुलिस मुख्यालय सभागार में सोमवार को वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्री प्रभात कुमार की अध्यक्षता में जनवरी 2026 माह की अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले की विधि-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के निष्पादन और आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर सुरक्षा तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई।

जनवरी में दर्ज से अधिक मामलों का निष्पादन

बैठक के दौरान अपराध के आंकड़ों की समीक्षा करते हुए बताया गया कि जनवरी माह में जिले भर में कुल 522 कांड दर्ज किए गए, जबकि पुलिस द्वारा 625 कांडों का निष्पादन किया गया। दर्ज मामलों से अधिक निष्पादन होने के कारण जिले में लंबित मामलों की संख्या घटकर लगभग दो हजार रह गई है। एसएसपी महोदय ने इसे पुलिस की सक्रियता और त्वरित कार्रवाई का सकारात्मक परिणाम बताया।

वारंट और कुर्की मामलों पर सख्ती

एसएसपी श्री प्रभात कुमार ने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वारंट और कुर्की से जुड़े सभी लंबित मामलों को एक सप्ताह के भीतर निष्पादित किया जाए। उन्होंने कहा कि फरार आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर कानून का भय स्थापित करना आवश्यक है।

सर्विलांस के जरिए अपराधियों पर पैनी नजर

जिले में अपराध नियंत्रण को और प्रभावी बनाने के लिए निगरानी प्रस्ताव के तहत 950 सक्रिय अपराधियों को सर्विलांस पर रखा गया है। इसके अलावा, पिछले पांच वर्षों में जमानत पर बाहर आए लगभग चार हजार अपराधियों की गतिविधियों पर भी तकनीकी माध्यमों से निगरानी की कवायद तेज कर दी गई है। एसएसपी महोदय ने स्पष्ट किया कि पुनः अपराध में लिप्त पाए जाने पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

नगर निकाय चुनाव को लेकर विशेष सतर्कता

आगामी नगर निकाय चुनाव के मद्देनज़र एसएसपी महोदय ने सभी थाना प्रभारियों को प्रतिदिन एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने सार्वजनिक स्थलों पर अड्डेबाजी, हुड़दंग और शराब सेवन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा, ताकि चुनाव के दौरान शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे।

सड़क हादसों पर चिंता, जीटी रोड पर विशेष अभियान

बैठक में जिले में बढ़ते सड़क हादसों पर भी गंभीर चिंता व्यक्त की गई। एसएसपी महोदय ने दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए एक विशेष ब्लू प्रिंट तैयार कर जीटी रोड पर विशेष ट्रैफिक अभियान चलाने का निर्देश दिया। इसके तहत ओवरस्पीडिंग, लापरवाही से वाहन चलाने और नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में रहे वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित

अपराध समीक्षा बैठक में एसएसपी श्री प्रभात कुमार के साथ ग्रामीण एसपी श्री कपील चौधरी, सिटी एसपी श्री ऋतविक श्रीवास्तव, प्रशिक्षु आईपीएस श्री अंकित सिन्हा सहित सभी डीएसपी, एसडीपीओ, थाना प्रभारी एवं ओपी प्रभारी उपस्थित थे।

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग
आज फोकस में

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

शनिवार, 21 फ़रवरी 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

और भी पढ़ें

-
[news_reels]
WhatsApp