Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

धनबाद : देश की सरहदों की रक्षा में तैनात एक बीएसएफ जवान आज खुद अपनी जमीन और घर को बचाने की लड़ाई लड़ने को मजबूर है।

Author Image
Written by
News Star Bharat

धनबाद : देश की सरहदों की रक्षा में तैनात एक बीएसएफ जवान आज खुद अपनी जमीन और घर को बचाने की लड़ाई लड़ने को मजबूर है। कश्मीर बॉर्डर पर तैनात बीएसएफ जवान मो० मिनाज इन दिनों छुट्टी पर धनबाद जिले के कतरास स्थित अपने पुश्तैनी घर आए हैं, जहां उन पर भूमाफियाओं द्वारा अवैध कब्जा किए जाने का आरोप लगा है। जवान का कहना है कि वह जिला प्रशासन से लगातार गुहार लगा रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें न्याय नहीं मिल पाया है।

धनबाद के कतरास निवासी मो० मिनाज वर्तमान में कश्मीर बॉर्डर पर बीएसएफ में तैनात हैं। सीमाओं की सुरक्षा में जुटे इस जवान का आरोप है कि उनकी गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर भूमाफियाओं ने उनके पुश्तैनी घर और जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया है।
जवान का कहना है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो भूमाफियाओं ने उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने तक की धमकियां दीं। मामले को लेकर मो० मिनाज जिला प्रशासन के दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।

वही जवान ने बताया कि “मैं देश की सरहद पर अपनी जान जोखिम में डालकर ड्यूटी कर रहा हूं और यहां मेरे परिवार को धमकाया जा रहा है। मेरी पुश्तैनी जमीन पर अवैध कब्जा किया गया है। मैंने प्रशासन से कई बार गुहार लगाई है, बस मुझे न्याय चाहिए।”

अब बड़ा सवाल यह है कि जब देश की रक्षा करने वाला जवान ही सुरक्षित नहीं है, तो आम आदमी किससे उम्मीद करे। देखना होगा कि जिला प्रशासन इस मामले में कब तक ठोस कार्रवाई करता है।

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग
आज फोकस में

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

आज का राशिफल

वोट करें

क्या धनबाद नगर निगम चुनाव में मेयर पद पर संजीव कुमार अग्रवाल को बनाना चाहिए ?

शनिवार, 21 फ़रवरी 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

और भी पढ़ें

-
[news_reels]
WhatsApp