Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

फाइलेरिया की दवा खाने से पहरेज करनेवालों से स्वास्थ्य विभाग की अपील, जिले में 4590 फाइलेरिया के रोगी,

Author Image
Written by
News Star Bharat

धनबाद : जिले में फाइलेरिया उन्मूलन के लिए 10 फरवरी से 25 फरवरी तक मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम चलाया जा रहा है.स्वास्थ्य विभाग जागरूकता रैली के माध्यम से वैसे लोगों से अपील कर रही है जो फाइलेरिया की दवा खाने से बचना चाहते हैं।

10 फरवरी से शुरू होगा फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम

2262 बूथ पर 4583 दवा प्रशासक खिलाएंगे 26 लाख से अधिक लोगों को फाइलेरिया रोधी दवा

छूटे हुए लोगों को 11 से 25 फरवरी तक घर घर जाकर खिलाएंगे दवा

फाइलेरिया उन्मूलन के लिए उपायुक्त ने की सभी लोगों से दवा लेने की अपील

वीबीडी पदाधिकारी डॉ सुनिल कुमार ने बताया कि वैसे लोगों से खास अपील की जा रही है कि दवा का कोई भी साइड इफेक्ट नहीं है.दवाई लेने के बाद यदि किसी व्यक्ति के शरीर में माइक्रो फाइलेरिया की मौजूदगी होगी तो उसे सरदर्द, बुखार होने की संभावना है। उन्होंने बताया फाइलेरिया बीमारी यानी हाथी पाँव के रोग से करीब 4590 लोग ग्रसित हैं और भारत भर में इस बीमारी से ग्रसित मरीजों का आंकड़ा चौकाने वाले हैं. इसके बचाव के लिए जरुरी है कि लोग दी जा रही मुफ्त दवाओं का सेवन जरूर करें.10 फरवरी को जिले के 2262 बूथ पर 4583 दवा प्रशासक द्वारा 26 लाख से अधिक लोगों को अपने सामने दवा खिलाने का लक्ष्य निर्धारित है। अभियान को सफल बनाने के लिए 435 सुपरवाइजर भी रहेंगे। वहीं छूटे हुए लोगों को 11 से 25 फरवरी तक दवा प्रशासक द्वारा घर-घर जाकर अपने सामने डीईसी एवं एल्बेंडाजोल दवा खलाई जाएगी। एक वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं अत्यंत वृद्ध एवं गंभीर बीमार व्यक्तियों को दवा की खुराक नहीं दी जाएगी। किसी को भी यह दवा खाली पेट सेवन नहीं करनी है।

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग
आज फोकस में

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

आज का राशिफल

वोट करें

क्या धनबाद नगर निगम चुनाव में वार्ड न • 32 का पार्षद रश्मि राज को बनाना चाहिए?

शनिवार, 21 फ़रवरी 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

और भी पढ़ें

-
[news_reels]
WhatsApp