Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

नगर निगम चुनाव को लेकर जेडीयू धनबाद की एकदिवसीय बैठक, एनडीए के साथ चुनाव लड़ने का ऐलान …

Author Image
Written by
News Star Bharat

धनबाद : जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) धनबाद जिला इकाई की ओर से रविवार को पॉलीटेक्निक रोड स्थित एक निजी हॉल में एक दिवसीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि जेडीयू झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरू महतो उपस्थित रहे। इस बैठक का उद्देश्य आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर संगठन की रणनीति तय करना और कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश देना था।

बैठक में धनबाद जिला जेडीयू के पदाधिकारी, सदस्य और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान नगर निगम चुनाव की तैयारियों, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और एनडीए के साथ समन्वय बनाकर चुनाव लड़ने पर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनावी मैदान में उतरने का आह्वान किया गया।

बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए खीरू महतो ने स्पष्ट किया कि धनबाद नगर निगम चुनाव में जेडीयू एनडीए गठबंधन के साथ ही चुनाव में हिस्सा लेगी। उन्होंने कहा कि जेडीयू अपना समर्थन एनडीए के प्रत्याशी को देगी और गठबंधन को मजबूत करने का काम करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे जनता के बीच जाकर सरकार की नीतियों और विकास कार्यों को पहुंचाएं।

खीरू महतो ने कहा कि नगर निगम चुनाव स्थानीय विकास से जुड़ा हुआ है और इसमें जनता की भूमिका सबसे अहम होती है। जेडीयू का प्रयास रहेगा कि एनडीए के साथ मिलकर धनबाद शहर के विकास के लिए बेहतर नेतृत्व चुना जाए।

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग
आज फोकस में

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

आज का राशिफल

वोट करें

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

शनिवार, 21 फ़रवरी 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

और भी पढ़ें

-
[news_reels]
WhatsApp