Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

देश की स्वाधीनता आंदोलन के नायक रहे नेता जी सुभाष चन्द्र बोस : उदय प्रताप सिंह

Author Image
Written by
News Star Bharat

धनबाद : नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 139 वीं जयंती समारोह पर श्री राम सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने कोयला नगर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस मौके पर श्री सिंह ने कहा कि नेता जी सुभाष चन्द्र बोस देश आज़ादी के वे महानायक थे, जिन्होंने अपनी अंतिम सांस तक भारत की स्वतंत्रता के लिए लड़ाई लड़ी। कहां कि उन्होंने आजाद हिन्द फौज का गठन किया। वे महान स्वतंत्रता सेनानी, क्रांतिकारी नेता और सच्चे देशभक्त थे। देश की स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान को कोई सानी नहीं है। वे एक साहसी और स्वतंत्रता के प्रति अति उत्साहित नेता थे। स्वतंत्रता समानता राष्ट्रभक्ति के लिए उनके संघर्ष को भुलाया नहीं जा सकता।आगे कहा कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस केवल एक व्यक्तित्व नहीं, बल्कि औपनिवेशिक शोषण के खिलाफ सशस्त्र संघर्ष, आत्मसम्मान और राष्ट्रीय स्वाभिमान की विचारधारा थे।
उनके साहस, त्याग और क्रांतिकारी सोच से आज भी देश के मेहनतकश, नौजवान और शोषित वर्ग को संघर्ष की प्रेरणा मिलती है। सशक्त भारत के लिए युवाओं को उनके आदर्शों पर चलने की जरूरत है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती कार्यक्रम में उमेश तिवारी, संजय सिंह, दताजी, प्रदीप सिंह, अंजय पांडे, शनि प्रताप सिंह शकर यादव इत्यादि शामिल थे।

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग
आज फोकस में

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

आज का राशिफल

वोट करें

क्या धनबाद नगर निगम चुनाव में वार्ड न • 32 का पार्षद रश्मि राज को बनाना चाहिए?

शनिवार, 21 फ़रवरी 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

और भी पढ़ें

-
[news_reels]
WhatsApp