
गिरिडीह–डुमरी मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दादी और पोता की घटनास्थल पर ही मौ,त हो गई। यह हा,दसा पीरटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत पाण्डेडीह गांव के समीप उस समय हुआ, जब एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मा,र दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
धनबाद
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद पीरटांड़ थाना की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची, श,वों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, गिरिडीह भेज दिया।
मृ,तकों की पहचान पीरटांड़ थाना क्षेत्र के चम्पानगर निवासी 30 वर्षीय अनिल मुर्मू और उनकी 60 वर्षीय दादी माझली देवी के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार दोनों बाइक पर सवार होकर अपने रिश्तेदार के घर दुधिमाटी गए हुए थे और वापस आने के क्रम में पाण्डेयडीह के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए, जिनसे घटनास्थल पर ही दोनों की मौ,त हो गई।
जानकारी के अनुसार, अनिल की शादी दो वर्ष पूर्व हुई थी। उनकी एक छोटी बेटी है और उनकी पत्नी वर्तमान में गर्भवती हैं। हा,दसे की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
पुलिस द्वारा परिजनों को सूचना दिए जाने के बाद वे सदर अस्पताल पहुंचे, जहां दादी–पोता के असामयिक निधन से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान और मामले की जांच में जुट गई है।









