
धनबाद : बीसीसीएल एरिया-10 में रास्ता विवाद के चलते मजदूरों के साथ मारपीट के बाद मामला काफी आगे बढ़ गया है. इस पर झरिया विधायक रागिनी सिंह और पूर्व विधायक संजीव सिंह ने कड़ा रूख अपनाया है. दोनों घटना के बाद मौके पर पहुंचे और एटी देव प्रभा आउटसोर्सिंग कंपनी के मालिक कुंभनाथ सिंह और एलबी सिंह पर जमकर बरसे.
पूर्व विधायक संजीव सिंह ने इस दौरान कहा कि घटना मारपीट की हुई है तो एक बात हम बता देते हैं कि भले की बीसीसीएल का प्रोडक्शन आउटसोर्सिंग कंपनी से होता हो लेकिन इतिहास को याद रखना चाहिए कि जितने भी बीसीसीएल कर्मी है, वे वही लोग हैं जो पहले कोयला प्रोडक्शन करके देते थे. उनके ही प्रोडक्शन और आज भी बीसीसीएल कर्मचारी चाहे वो ब्लास्टिंग मैन हो या फिर कुछ और, वो उनके ही निर्देश पर ये सारा काम होता है.
मजदूरों के साथ मारपीट विवाद के बाद संजीव सिंह का बयान
कोई भी मजदूरों का बाप ना बने : संजीव सिंह
संजीव सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा कि आउटसोर्सिंग कंपनी अपनी जगह पर रहे, अपना काम करें और अपनी हद में रहे. मजदूर का बाप बनने का प्रयास ना करें यदि बाप बनना चाहते हैं तो उससे पहले ही धनबाद छोड़कर अपना बोरिया बिस्तर बांधकर चले जाए और उन्होंने आगे कहा कि एक बात साफ कह देते हैं कि जिस भी स्तर से मजदूरों का शोषण एवं दोहन हुआ है, उसको हम खत्म कराकर रहेंगे. चाहे उसके लिए जितनी भी लंबी लड़ाई लड़ना पड़े.
अनर्गल काम बर्दाश्त से बाहर
इस दौरान पूर्व विधायक ने स्पष्ट करते हुए कहा कि आउटसोर्सिंग प्रबंधन हमारे गांव के हैं और उन्हें साफ कह देना चाहते हैं भले ही आप हमारे गांव के हैं. गांव की रिश्तेदारी गांव में देखी जाएगी लेकिन झरिया की जनता के प्रति कोई भी अनर्गल काम आपके द्वारा किया जा रहा है उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. बता दें कि पूर्व विधायक संजीव सिंह आउटसोर्सिंग कंपनी के मालिक कुंभनाथ सिंह और एलबी सिंह दोनों इनके करीबी में से हैं. इधर, झरिया से विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि मजदूरों के साथ मारपीट करने वालों को हर हाल में नहीं बख्शा जाएगा.









