Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बिजली विभाग के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर खाक …

Author Image
Written by
News Star Bharat

धनबाद : शहर के सरायढेला थाना क्षेत्र अंतर्गत बलियापुर रोड स्थित बिजली विभाग के गोदाम में गुरुवार की सुबह अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने की घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और आसपास के क्षेत्रों में धुएं का गुबार फैल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बलियापुर रोड पर जेपी अस्पताल के समीप स्थित बिजली विभाग के गोदाम से अचानक धुआं निकलता देखा गया। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। इस गोदाम में बड़ी मात्रा में बिजली से जुड़े उपकरण, केबल, ट्रांसफॉर्मर पार्ट्स व अन्य सामग्री रखी हुई थी, जो आग की चपेट में आकर जलकर राख हो गई। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस आगलगी में लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने अग्निशमन विभाग और सरायढेला थाना को सूचित किया। सूचना पाकर दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। आग की तीव्रता को देखते हुए दमकल कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। काफी प्रयास के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया।

फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि यह गोदाम लेजर पावर लिमिटेड कंपनी का था, जो कोलकाता स्थित कंपनी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग
आज फोकस में

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

आज का राशिफल

वोट करें

क्या धनबाद नगर निगम चुनाव में मेयर पद पर संजीव कुमार अग्रवाल को बनाना चाहिए ?

शनिवार, 21 फ़रवरी 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

और भी पढ़ें

-
[news_reels]
WhatsApp