
Written by
News Star Bharat
धनबाद : धनबाद मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में एडिशनल मेंबर (मार्केटिंग एंड बिजनेस डेवलपमेंट) रेलवे बोर्ड डॉ. मनोज सिंह और प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक, पूर्व मध्य रेलवे इंदु दुबे ने एन.एफ.आर (नॉन फेयर रेवेन्यू) एवं बी.डी. (बिजनेस डेवलपमेंट) से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक में वाणिज्यिक सेवाओं को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं यात्री सुरक्षा एवं सुविधा को और अधिक अनुकूल बनाने पर चर्चा की गई।
बैठक के बाद, डॉ. मनोज सिंह और इंदु दुबे ने धनबाद स्टेशन का निरीक्षण किया, जिसमें आर.आर.आई. कक्ष, यार्ड और स्टेशन परिसर का अवलोकन किया गया। उन्होंने यात्रियों से वार्तालाप कर उनकी प्रतिक्रिया भी प्राप्त की।
इस अवसर पर धनबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्र और अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।









