
Written by
News Star Bharat
धनबाद : कोयलांचल स्कूल ऑफ लर्निंग मटकुरिया में वार्षिक समारोह बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सावित्री देवी, चंद्रशेखर अग्रवाल एवं सताक्षी सिंह के द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर सम्मानित अतिथि राजीव शर्मा, श्रीमति नीलम मिश्रा की भी गरिमामयी उपस्थिति थी।
विद्यालय के चेयरमैन राहुल कश्यप, डायरेक्टर रवि शंकर पटेल, प्राचार्य ज्योति दीक्षित, अप प्राचार्य पप्पू कुमार पासवान ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ स्लोगन के साथ में लड़कियों का एडमिशन शुल्क माफ कर दिया गया है, मात्र ₹1 में एडमिशन ली जाएगी।









