Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज बिरसा मुंडा संग्रहालय में आयोजित ‘वीर बिरसा मुंडा साइक्लोथॉन के फ्लैग-ऑफ समारोह’ को संबोधित करते हुए कहा…

Author Image
Written by
News Star Bharat
झारखण्ड : राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज बिरसा मुंडा संग्रहालय में आयोजित ‘वीर बिरसा मुंडा साइक्लोथॉन के फ्लैग-ऑफ समारोह’ को संबोधित करते हुए कहा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित यह साइक्लोथॉन केवल एक साइक्लिंग अभियान नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति, युवा शक्ति, साहस और जनजातीय गौरव का सशक्त प्रतीक है।
राज्यपाल ने एनसीसी बिहार-झारखण्ड निदेशालय, आयोजन से जुड़े सभी अधिकारियों, प्रशिक्षकों तथा विशेष रूप से एनसीसी कैडेट्स को इस प्रेरणादायी आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि आज का युवा केवल भविष्य का कर्णधार ही नहीं, बल्कि वर्तमान का सशक्त आधार भी है।

राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वे केवल जनजातीय समाज के नायक नहीं थे, बल्कि अन्याय, शोषण और औपनिवेशिक दमन के विरुद्ध भारतीय स्वाभिमान के प्रतीक थे। उनकी मातृभूमि, संस्कृति और समाज के प्रति प्रतिबद्धता सभी को प्रेरणा प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी द्वारा धरती आब भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को हर वर्ष पूरे देश में ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है।

राज्यपाल ने कहा कि यह गर्व का विषय है कि झारखण्ड की धरती से प्रारंभ होकर यह साइकिल यात्रा लगभग 1300 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए नई दिल्ली पहुँचेगी और स्वतंत्रता संग्राम में झारखण्ड के योगदान को सम्पूर्ण राष्ट्र तक पहुँचाएगी।
उन्होंने कहा कि वे भी एनसीसी कैडेट रहे हैं और उनका झुकाव भी सैन्य सेवा की ओर था। लेकिन आपातकाल के दौरान जेल गये और फिर सक्रिय राजनीति में प्रवेश कर गये। एनसीसी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एनसीसी से जुड़कर अनुशासन, नेतृत्व, देशभक्ति और सेवा-भाव जैसे मूल्य विकसित होते हैं, जो जीवन भर मार्गदर्शन करते हैं। एनसीसी वास्तव में “राष्ट्र प्रथम” की भावना को व्यवहार में उतारने का सशक्त माध्यम है।

राज्यपाल ने विश्वास व्यक्त किया कि इस अभियान में सहभागी सभी कैडेट्स वीर बिरसा मुंडा के आदर्शों यथा साहस, आत्मसम्मान, सामाजिक न्याय और राष्ट्रभक्ति को अपने जीवन में आत्मसात करेंगे तथा झारखण्ड और एनसीसी की गरिमा को गौरवान्वित करेंगे। उन्होंने सभी कैडेट्स को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं। उक्त अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के एनसीसी कैडेट्स द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।
राज्यपाल महोदय ने बिरसा मुंडा संग्रहालय पहुँचने पर वहाँ स्थापित धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग
आज फोकस में

निकाय चुनाव में विलम्ब के खिलाफ भाजपा का धरना, चुनाव में EVM का प्रयोग करने, दलीय आधार पर चुनाव कराने व जल्द तिथि की घोषणा करने की उठी मांग

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला
आज फोकस में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में बुलाई गई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने जाति-जनगणना कराने का लिया फैसला

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल
आज फोकस में

“रहीम चाचा अब अरब सागर में मिलेंगे ” पाकिस्तान को बाढ़ में बहाने का खान सर का यह आइडिया सोशल मीडिया पर वायरल

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया
आज फोकस में

बिलावल भुट्टो द्वारा सिंधु नदी और भारत को लेकर दिए गए बयान पर भारत के केंद्रीय मंत्रियों की कड़ी प्रतिक्रिया

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट
आज फोकस में

पहलगाम अतंकी हमले के बाद पीएम मोदी के बिहार दौर से पूर्व बिहार में जारी किया गया हाई अलर्ट

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई
आज फोकस में

Raid 2 Collection Day 23: बॉक्स ऑफिस पर मजबूत हुई ‘रेड 2’ की पकड़, 23वें दिन की शॉकिंग कमाई

आज का राशिफल

वोट करें

क्या धनबाद नगर निगम चुनाव में मेयर पद पर संजीव कुमार अग्रवाल को बनाना चाहिए ?

शनिवार, 21 फ़रवरी 2026

आज का सुविचार

समय, विश्वास और सम्मान, ये ऐसे पक्षी हैं जो एक बार उड़ जाएं तो वापस नहीं आते। इसलिए इनकी कीमत समझें और इन्हें कभी न खोएं, क्योंकि इन्हें दोबारा हासिल करना लगभग असंभव होता है।

और भी पढ़ें

-
[news_reels]
WhatsApp