
कोडरमा विवेक विला स्थित असनाबाद में आगामी 22 फरवरी को रांची में आयोजित होने वाले क्षत्रिय गौरव एकता का बैठक पूरे जोर शोर से किया गया वहीं बैठक की अध्यक्षता राजू सिंह (उप प्रमुख,जयनगर) एवं संचालन गुड्डू सिंह ने किया। बैठक के मुख्य अतिथि प्रवीण सिंह (पूर्व एम०ल०सी बिहार सरकार), सुनील कुमार सिंह( पूर्व भाजपा सांसद,चतरा ) उपस्थित रहे रांची में आयोजित होने वाली रेली को सफल बनाने हेतु रूप रेखा तैयार किया गया साथ ही उन्होंने कहा कि हम किसी जात की राजनीति नहीं करते है हम सभी जमात की राजनीति करते है हमे सभी वर्गों को साथ में ले के चलने की आवश्यकता है साथ ही समाज के उत्थान की बात की जब तक हम सभी समाज के लोग एकजुट नहीं होंगे तब तक समाज का उत्थान नहीं हो सकता और सभी भाइयों को एकजुट रहने की बात की कार्यक्रम को सफल बनाने में रमेश सिंह,राजेश सिंह, रामनाथ सिंह, उदय सिंह, मदनमोहन सिंह, प्रिंस सिंह, पंकज सिंह, अंकित सिंह, बबलू सिंह, राजू सिंह, विश्वनाथ सिंह, बबलू सिंह, शिशर सिंह, पप्पू सिंह, विजय सिंह, शक्ति सिंह, आनंद सिंह, अम्बिका सिंह,सोनू सिंह, विकाश सिंह, अरविंद सिंह, तथा जयनगर, डोमचांच, मरकच्चो, हजारीबाग, जमुआ, गिरिडीह कोडरमा आस पास के क्षेत्रों, के सैकड़ों की संख्या में क्षत्रिय बंधु उपस्थित हुए।









